Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home हम नहीं सुधरेंगे

SAJHA के कार्यकारी निदेशक IAS सुशांत गौरव ने टेंडर की शर्तों के प्रतिकूल जाकर ब्लैक लिस्टेड फर्म कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स को थमाया 24 करोड़ रुपए के मैनपावर सप्लाई का ठेका

जल्दबाजी इतनी कि 6 जून को आदर्श आचार संहिता खत्म हुई और 6 जून को ही टेंडर कमिटी ने निपटा डाला टेंडर

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
07-08-2024 @ 07:09 PM
in हम नहीं सुधरेंगे
0 0
A A
0
SAJHA के कार्यकारी निदेशक IAS सुशांत गौरव ने टेंडर की शर्तों के प्रतिकूल जाकर ब्लैक लिस्टेड फर्म कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स को थमाया 24 करोड़ रुपए के मैनपावर सप्लाई का ठेका
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

इलेक्ट्रिक वाहन में डीजल भरवाने, पेट्रोल कार को डीजल पर चलवाने और डीजल पर GST बिल का भुगतान कर सुर्खियों में आए IAS सुशांत गौरव का एक और अद्भुत कारनामा सामने आया है। झारखंड खेल प्राधिकरण (SAJHA) के कार्यकारी निदेशक सह टेंडर कमिटी के अध्यक्ष सुशांत गौरव ने टेंडर की शर्तों से परे जाकर अपने चहेते ब्लैक लिस्टेड फर्म कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स को 383 सुरक्षाकर्मियों, मालियों और सहायकों की सेवा प्रदान करने का ठेका 12 जून को Work Order No : 667 के द्वारा दे दिया। वर्क ऑर्डर जारी करने से पहले सुशांत गौरव द्वारा फर्म द्वारा समर्पित दस्तावेजों का क्रॉस वेरिफिकेशन नहीं किया गया और अपने चहेते फर्म द्वारा दिए गए झूठे शपथपत्र को सच मानते हुए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया।

टेंडर के क्लॉज 5 (d) के अनुसार शर्त थी कि

5. ELIGIBILITY CRITERIA

(d). The Bidder should not be debarred either by the Tender Inviting Authority or by any State Government or by Government of India. (देखें तस्वीर)

SAJHA के कार्यकारी निदेशक IAS सुशांत गौरव ने टेंडर की शर्तों के प्रतिकूल जाकर ब्लैक लिस्टेड फर्म कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स को थमाया 24 करोड़ रुपए के मैनपावर सप्लाई का ठेका
टेंडर का क्लॉज 5(d)

मतलब टेंडर में भाग लेनेवाली कंपनी/वेंडर/फर्म/संस्था को केंद्र सरकार, किसी भी राज्य सरकार या टेंडर मांगनेवाली ऑथोरिटी द्वारा डिबार्ड नहीं किया गया हो।

इसके अलावा क्लॉज 7 (k) के अनुसार शर्त थी कि

7. Documents required in support of Eligibility and Qualification

(k) Declaration of not being blacklisted by any Tender Inviting Authority or by any State Government or by Government of India.(देखें तस्वीर)

SAJHA के कार्यकारी निदेशक IAS सुशांत गौरव ने टेंडर की शर्तों के प्रतिकूल जाकर ब्लैक लिस्टेड फर्म कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स को थमाया 24 करोड़ रुपए के मैनपावर सप्लाई का ठेका
टेंडर का क्लॉज 7(k)

मतलब टेंडर में भाग लेनेवाली कंपनी/वेंडर/फर्म/संस्था को इस बात की घोषणा अनिवार्य रूप से करनी है कि वे केंद्र सरकार, किसी भी राज्य सरकार या किसी भी टेंडर इनवाइटिंग ऑथोरिटी द्वारा ब्लैक लिस्टेड नहीं हैं।

बगैर दस्तावेजों के क्रॉस वेरिफिकेशन के वर्क ऑर्डर देने का नतीजा ये हुआ कि एक ब्लैक लिस्टेड फर्म कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स को लगभग 24 करोड़ रुपए का ठेका आवंटित कर दिया गया जो उपरोक्त टेंडर की शर्तों के पूर्णतः प्रतिकूल था।

 

20 मार्च 2024 को ही कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स हो गया था ब्लैक लिस्टेड

कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स को बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले में राजकीय अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति आवासीय मध्य/उच्च विद्यालय और अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति छात्रावासों में साफ सफाई एवं सुरक्षा का काम दिया गया था। सेवा अनुबंध व करार की शर्तों के उल्लंघन और बार-बार किए गए कारण पृच्छा का जवाब नहीं देने के कारण कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स के इकरारनामे को रद्द करते हुए सभी विभागों हेतु काली सूची में डाल दिया गया। इस फैक्ट्स को छुपाते हुए फर्म ने SAJHA के समक्ष गलत शपथ पत्र जमा किया और काम अलॉट करा लिया। (देखें तस्वीर)

SAJHA के कार्यकारी निदेशक IAS सुशांत गौरव ने टेंडर की शर्तों के प्रतिकूल जाकर ब्लैक लिस्टेड फर्म कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स को थमाया 24 करोड़ रुपए के मैनपावर सप्लाई का ठेका
कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स को ब्लैक लिस्ट किए जाने से जुड़ा दस्तावेज

जल्दबाजी इतनी कि आचार संहिता के दौरान ही टेंडर निपटाने की थी तैयारी

SAJHA के कार्यकारी निदेशक सुशांत गौरव ने 15 मार्च 2024 को 383 मैनपावर सप्लाई के लिए टेंडर संख्या 104 जारी किया। इसके अनुसार 16 मार्च से 30 मार्च की सुबह 11 बजे तक टेंडर भरे जाने की मियाद तय थी। 30 मार्च की शाम 4 बजे टेक्निकल बीड खोलने का वक्त मुकर्रर था। 21 मार्च को प्री बीड मीटिंग भी होनी तय थी। 16 मार्च को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी और पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसके बावजूद 21 मार्च को प्री बीड मीटिंग हुई और इसके आधार पर लगभग एक दर्जन ज्यादा सुधार से जुड़ा कोरिजेंडम निकाला गया। कोरिजेंडम के अनुसार 30 मार्च की बजाय 26 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक टेंडर जमा करने की आखिरी तिथि निर्धारित की गई और 26 अप्रैल की शाम 4 बजे तकनीकी बीड खोली जानी थी।आदर्श आचार संहिता के दौरान ही। (देखें तस्वीर)

 

SAJHA के कार्यकारी निदेशक IAS सुशांत गौरव ने टेंडर की शर्तों के प्रतिकूल जाकर ब्लैक लिस्टेड फर्म कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स को थमाया 24 करोड़ रुपए के मैनपावर सप्लाई का ठेका

 

इसी बीच 13 अप्रैल को SAJHA के काबिल अधिकारियों को दिव्यज्ञान की प्राप्ति हुई कि आदर्श आचार संहिता के कारण टेंडर का निष्पादन नहीं हो सकता है और टेंडर खुलने की तिथि को स्थगित करते हुए इसकी सूचना सार्वजनिक की गई। (देखें तस्वीर)

 

SAJHA के कार्यकारी निदेशक IAS सुशांत गौरव ने टेंडर की शर्तों के प्रतिकूल जाकर ब्लैक लिस्टेड फर्म कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स को थमाया 24 करोड़ रुपए के मैनपावर सप्लाई का ठेका

 

तत्पश्चात 2 मई को SAJHA द्वारा सूचना दी गई 6 जून की सुबह 10 बजे तक बीड जमा की जा सकती है। 11 बजे तकनीकी बीड खुलेगा और तत्पश्चात वित्तीय बीड खोले जाने की सूचना दी जाएगी। पता हो कि 6 जून को ही आदर्श आचार संहिता हटी थी और सुशांत गौरव की अध्यक्षता वाली SAJHA की टेंडर कमिटी ने 6 जून की ही रात आठ बजे टेंडर को निपटा भी दिया। टेंडर निपटाने की आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों थी ? अगर इस जल्दबाजी का एक प्रतिशत भी SAJHA के कार्यकारी निदेशक ने दिखाया होता तो SAJHA द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण सेंटर के प्रशिक्षुओं को विश्वस्तरीय खेल उपकरण मिल गए होते लेकिन दुर्भाग्य की ऐसा हो ना सका। (देखें तस्वीर)

 

SAJHA के कार्यकारी निदेशक IAS सुशांत गौरव ने टेंडर की शर्तों के प्रतिकूल जाकर ब्लैक लिस्टेड फर्म कमांडो इंडस्ट्रिल सिक्योरिटी फोर्स को थमाया 24 करोड़ रुपए के मैनपावर सप्लाई का ठेका

 

IAS सुशांत गौरव ने थामी चुप्पी

SAJHA के आधिकारिक ईमेल पर प्रश्न पूछकर इस गंभीर विषय पर SAJHA के कार्यकारी निदेशक IAS सुशांत गौरव का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने इसका जवाब देना उचित नहीं समझा।

 

Tags: BlacklistedGovernment of JharkhandHafizul HassanIASSAJHASports Authority of JharkhandSports Directorate JharkhandSuahant GauravTender Committee
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
JSCA में 8 वर्तमान/पूर्व खिलाड़ियों, 2 IAS और 2 IPS समेत 29 लोगों को आजीवन सदस्यता दिए जाने का रास्ता साफ, जांचोपरांत विशेष समिति ने दी हरी झंडी

जमशेदपुर में 24 या 25 अगस्त को होगी JSCA की वार्षिक आम सभा, कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में मंगलवार को लगेगी मुहर

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In