| रांची टीम sportsjharkhand.com |
शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन 1 सितंबर को होगा। मांडर के बुढ़खुखरा खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता में निबंधन का शुल्क मात्र 4,100 रुपया रखा गया है और इच्छुक टीम 28 अगस्त तक निबंधन करा सकती हैं। विशेष जानकारी के लिए फ्रांसिस जेवियर खलखो (मोबाइल- 96619 04995), मो. साकिब (मोबाइल- 95721 04027) और मो. तारिक (मो.-62017 90054) से संपर्क किया जा सकता है। पता हो कि 1996 में अपनी जान की परवाह किए बगैर कोयल नदी में आठ लोगों को बचाने के बाद शहीद हुए एतवा उरांव की स्मृति में पिछले 22 वर्षों से लगातार फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होती आ रही है।
विजेता को 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार नगद रुपए व ट्रॉफी, उपविजेता को 31 हजार नगद रुपए व ट्रॉफी दिया जाएगा। तृतीय स्थान पानेवाले को 11 हजार नगद रुपए व ट्रॉफी और चतुर्थ स्थाने पानेवाले को 10 हजार नगद रुपए व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैच ऑफ द सिरीज होने वाले खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा।







