| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
18 से 29 मार्च तक बांग्लादेश ढाका में SAFF U 17 फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम का गठन हो गया है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम में झारखंड के सात फुटबॉलर को जगह मिली है।








भारतीय टीम में झारखंड के इन महिला खिलाड़ियों का चयन
शिवानी टोप्पो – फॉरवर्ड
साउलिना डांग – मिडफील्डर
विकसीत बाड़ा – डिफेंडर
आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, गुमला (संतपात्रिक विद्यालय)
अनीसा उरांव – गोलकीपर
बबिता कुमारी – फॉरवर्ड
निशिमा कुमारी – डिफेंडर
ललीता बॉयपाई – मिडफिल्डर
(जेएसएसपीएस, रांची)










बताते चलें कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वाधान में सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप, बांग्लादेश के लिए भारतीय टीम के गठन को लेकर 21 से 22 फरवरी तक इंदौर, मध्यप्रदेश में ट्रायल आयोजित किया गया था। जिसमें देश भर से कुल 35 बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इसमें झारखंड से कुल एक दर्जन फुटबॉलर चयनित हुईं थी। प्रशिक्षण के बाद अंतिम रूप से एक बार फिर भारतीय अंडर 17 महिला फुटबॉल टीम का चयन किया गया। फाइनल टीम लिस्ट में झारखंड के 7 महिला फुटबॉलर को जगह मिली है।







