| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी के साथ टीम ने दूसरी जीत दर्ज की है। आज खेले गए एक मैच में रांची विश्वविद्यालय की टीम ने यूनिवर्सिटी आफ मद्रास को 7-0 गोल से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में कप्तान रीना बाखला ने दो, अलबेला रानी टॉपना दो, रेशमा सोरेन पी लकड़ा और अलीन दम दम ने एक-एक गोल किया। इससे पूर्व अन्य एक मैच में काफी संघर्ष के बाद रांची विश्वविद्यालय ने पंजाब विश्वविद्यालय को 5-3 से पराजित कर अपना विजय अभियान की शुरुआत किया था।
विश्वविद्यालय की इस जीत पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंह डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहू कोऑर्डिनेटर स्पोर्ट्स डॉ राजेश गुप्ता विजय वर्मा, धीरज महतो, अनिल कुमार सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों और खेल विभाग के अधिकारियों ने टीम को बधाई दिया है।







