| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने आज एक बार फिर शानदार खेल और तालमेल का परिचय देते हुए सेमीफाइनल मैच में संबलपुर विश्वविद्यालय को 3-0 से पराजित कर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। फाइनल में अब रांची विश्वविद्यालय का मुकाबला शनिवार को ग्वालियर विश्वविद्यालय से होगा। पुणे में सावित्रीबाई विश्वविद्यालय के तत्वाधान में खेले जा रहे इस प्रतियोगिता में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।







