झारखण्ड एथलेटिक संघ के वरीय अंतरराष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिसियल रियाज़ खान का सोमवार के अहले सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। रियाज़ पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और डॉक्टरों की सलाह पर दवाईयां भी ले रहे थे। रविवार की देर रात तबियत अचानक खराब होने लगी। रियाज़ खान के निधन पर झारखंड के एथलेटिक्स परिवार में शोक की लहर है। एथलेटिक्स की कोई भी प्रतियोगिया का आयोजन हो रियाज़ खान अपने साथियों के साथ हाज़िर रहते थे। एथलेटिक्स व अन्य खेल संघों से जुड़े तकनीकी पदधिकारियों, खेल प्रशासकों व खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया है।
झारखंड एथलेटिक्स संघ को गहरा आघात लगा है, अपूरणीय क्षति है। विश्वास ही नहीं हो रहा है कि रियाज़ भैया हमलोगों को छोड़ कर चले गए।
शिव कुमार पांडेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ |