Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home RDCA में वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितता

RDCA मतलब R (रुपया) D (दो) C (चेक) के A (एवज) में ! सुबह में RDCA अकाउंट से सचिव ने किया भुगतान और शाम में निजी अकाउंट में हुई रुपयों की आमद

RDCA की अकर्मण्य प्रशासनिक व्यवस्था पर JSCA की चुप्पी विस्मयकारी

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
09-07-2026 @ 12:51 PM
in RDCA में वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितता
0 0
A A
0
RDCA बायलॉज के प्रावधानों का उल्लंघन कर एक्जीक्यूटिव कमिटी पर थोपे गए कार्यकारी सचिव व कोषाध्यक्ष
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com

वित्तीय अनियमितता के मकड़जाल में कैसे फंसा RDCA – भाग 2

न खाता न बही, जो शैलेंद्र कहे वही सही ! मुख्य सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में चल रहे रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) की वित्तीय कार्यप्रणाली पर उपरोक्त उक्ति एकदम सटीक बैठती है। RDCA में दो दशक तक सचिव की भूमिका निभानेवाले सुनील सिंह की शिकायत के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 का ऑडिट रिपोर्ट अभी तक पेश नहीं हुई लेकिन लगभग 2 वर्ष पहले 28 सितंबर 2024 को 2022-23 और 2023-24 का वित्तीय रिपोर्ट सदस्यों के समक्ष पेश की गई। ये दोनों रिपोर्ट भी ऑडिटेड नहीं थी लेकिन सदस्यों को अंधेरे में रखकर पास करा लिया गया। ऑडिटेड रिपोर्ट का UDIN नंबर नहीं होने और ITR फाइल नहीं होने के भी आरोप लगाए गए हैं। जिस संस्था में वरीय IAS अधिकारी अविनाश कुमार (वर्तमान में मुख्य सचिव) अध्यक्ष हो और एक अन्य IAS अधिकारी सुनील कुमार उपाध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहे हों उस संस्था में लंबे समय से व्याप्त वित्तीय अकर्मण्यता पर सवाल उठना लाजिमी है। RDCA की अकर्मण्य प्रशासनिक व्यवस्था पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की चुप्पी भी कम विस्मयकारी नहीं है।  इस विषय पर RDCA व JSCA के सदस्यों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है। अगस्त माह में JSCA व RDCA के संभावित वार्षिक आम सभा (AGM) से पहले इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो AGM में विकट स्थिति पैदा हो सकती हैं।

 

RDCA मतलब R (रुपया) D (दो) C (चेक) के A (एवज) में

पिछले कई वर्षों से “इस हाथ दे, उस हाथ ले” की तर्ज़ पर RDCA के अकाउंट से पैसे निकाले और लिए जा रहे थे। इसकी मुनादी अकाउंट्स, चेक और ऑनलाइन ट्रांसफर का ट्रेल चीख चीखकर कर रहे हैं। दस्तावेजों की मुनादी आप सभी की नजरे इनायत पेश है

 

RDCA मतलब R (रुपया) D (दो) C (चेक) के A (एवज) में का पहला संयोग

RDCA सचिव शैलेंद्र कुमार ने 13 मार्च 2024 को अपने सहायक सचिव सह क्रिकेट क्लब संचालक नंदजी पांडे को RDCA अकांउट से जुड़े चेक संख्या 1701984 के जरिए 32,330 रुपया का भुगतान किया।

13 मार्च 2024 को ही नंदजी पांडे ने सचिव के निजी अकाउंट में 25,000 रुपए ट्रांसफर किए।

 

RDCA मतलब R (रुपया) D (दो) C (चेक) के A (एवज) में का दूसरा संयोग

24 जून 2024 को RDCA सचिव ने अंपायर/स्कोरर वर्तमान में JSCA में कर्मी के रूप में कार्यरत सूरज कुमार पांडे को RDCA अकांउट से जुड़े चेक संख्या 1702007 के द्वारा 47,500 रुपए का भुगतान किया।

24 जून 2024 को ही सूरज कुमार पांडे ने UPI के जरिए 17,000 रुपए सचिव के निजी अकाउंट में ट्रांसफर किए।

 

RDCA मतलब R (रुपया) D (दो) C (चेक) के A (एवज) में का तीसरा संयोग

1 अगस्त 2024 को RDCA सचिव शैलेंद्र कुमार ने क्लब संचालक मुक्तेश सिंह को RDCA अकांउट से जुड़े चेक संख्या 17011746 के जरिए 86,270 रुपए का भुगतान किया।

1 अगस्त 2024 को ही मुक्तेश सिंह ने 48,750 रुपए UPI के जरिए सचिव महोदय के निजी अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

 

RDCA मतलब R (रुपया) D (दो) C (चेक) के A (एवज) में का चौथा संयोग

30 मई 2025 को RDCA सचिव शैलेंद्र कुमार ने क्लब संचालक सरोज नाथ महतो को RDCA अकांउट से जुड़े चेक संख्या 17011802 के जरिए 38,400 रुपए का भुगतान किया।

सरोज नाथ महतो ने 30 मई को ही सचिव के निजी अकाउंट में UPI के जरिए 10,000 रुपए और फिर 31 मई को 20,000 रुपए ट्रांसफर किए।

 

RDCA मतलब R (रुपया) D (दो) C (चेक) के A (एवज) में का पांचवां संयोग

2 जुलाई 2025 को RDCA सचिव शैलेंद्र कुमार ने क्लब संचालक मुक्तेश सिंह को RDCA अकांउट से जुड़े चेक संख्या 17011809 के जरिए 1,06,350 रुपए का भुगतान किया।

2 जुलाई 2025 को ही मुक्तेश सिंह ने 40,800 रुपए UPI के जरिए सचिव महोदय के निजी अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

 

RDCA मतलब R (रुपया) D (दो) C (चेक) के A (एवज) में का अन्य संयोग

उपरोक्त 5 संयोग तो एक ही दिन में दे और ले से जुड़े थे। अगर इसे एक सप्ताह आगे पीछे किया जाए तो मुक्तेश सिंह ने तीन बार में RDCA के अकाउंट से मिले चेक से 1,47,028 रुपए निकाले और इस एवज में 50,000 रुपए सचिव के निजी अकाउंट में ट्रांसफर किए।

 

रुपए देने और लेने वालों का पक्ष 

“सारे मैंने निजी तौर पर उधार लिए हैं लेकिन इन्हें ITR में इनसिक्योर्ड लोन के तौर पर नहीं दिखाया है। कितने रुपए उधार लिए इसका आंकड़ा याद नहीं। जिस दिन सचिव की हैसियत से चेक दिया, उसी दिन उधार लेने पर थामी चुप्पी” 

शैलेन्द्र कुमार, काम करने से रोके गए RDCA सचिव (लिखित पूछे गए प्रश्नों पर जैसा फोन पर बताया)

 

“मैंने सचिव महोदय को जो भी पैसा दिया है, वो उधार का पैसा है। जिस दिन RDCA से भुगतान लिया उसी दिन उधार क्यों दिया ? इस सवाल पर भी चुप्पी। उधार की रकम 10-20-50 हजार जैसी होती है, आपने 48,750 और 40800 रुपए उधार क्यों दिए ? जैसा मांगा उस हिसाब से दिया। मैंने इनसिक्योर्ड लोन के तौर पर कहीं नहीं दर्शाया है। कितना उधार दिया, ये पूरी तरह से याद नहीं। जब उधार का एक भी पैसा वापस नहीं मिला तो तीन साल से उधार पर उधार क्यों दिए जा रहे हैं ? थामी चुप्पी”

मुक्तेश सिंह, क्लब संचालक (लिखित पूछे गए प्रश्नों पर जैसा व्हाट्सएप कॉल पर बताया)

 

“मैंने 1,55,000 रुपए उधार दिए हैं, सचिव को। डायरी में इंट्री भी है लेकिन इनसिक्योर्ड लोन देने की जानकारी कही भी दर्ज नहीं है। सेम डे RDCA से पैसा लेने और उधार देने का मामला महज संयोग है” 

नंदजी पांडे, सहायक सचिव सह क्लब संचालक (लिखित पूछे गए प्रश्नों के जवाब में जैसा व्हाट्सएप पर लिखित तौर पर और फोन पर बताया)

 

“जब मैंने मैदान पर खर्च संबंधित बिल सौंप पैसा मांगा तो सचिव महोदय ने बहुत ज्यादा रकम का चेक अपने ऑफिस में मुझे थमाया। मैंने कहा कि ये रकम मेरे बिल से बहुत ज्यादा है तो उन्होंने कहा कि ये आखिरी चेक है, जो ज्यादा पैसा है, वो मेरे अकाउंट में डाल देना। मैंने सचिव का आदेश माना लेकिन वर्तमान स्थिति में मुझे पश्चाताप हो रहा है” 

सरोजनाथ महतो, क्लब संचालक (लिखित पूछे गए प्रश्नों के जवाब में जैसा फोन पर बताया)

 

“मैंने सचिव महोदय से 17,000 रुपए नकद उधार लिए थे। जैसे ही चेक मिला, मैंने उधार उनके निजी अकाउंट में चुका दिया”

सूरज पांडे, JSCA कर्मी (लिखित प्रश्नों के जवाब में जैसा व्हाट्सएप कॉल पर बताया)


अगली कड़ी में शनिवार की रात को पढ़िए

इस हाथ दे, उस हाथ ले से मन नहीं भरा तो RDCA के अकाउंट से सचिव शैलेंद्र कुमार ने अपने निजी अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए 4.33 लाख रुपए

सिर्फ और सिर्फ
sportsjharkhand.com पर

Tags: JharkhadJSCAJSCA International Cricket StadiumRanchiRDCAझारखंडरांची
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
RDCA बायलॉज के प्रावधानों का उल्लंघन कर एक्जीक्यूटिव कमिटी पर थोपे गए कार्यकारी सचिव व कोषाध्यक्ष

RDCA सचिव ने अपने निजी अकाउंट में 7 चेक के जरिए 4.34 लाख रुपए और छह माह के अंदर नकद 3 लाख रुपए जमा किए

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In