| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद समेत विभिन्न शहरों में हो रहा है। 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय खेल में कई तरह के इवेंट होंगे। इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी कुल 17 प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे है।
जानकारी के मुताबिक 17 प्रतिस्पर्धा के लिए कुल 265 एथलीट और ऑफिशियल स्टॉफ हिस्सा लेंगे। हॉकी, आर्चरी, लॉन बॉल, कुश्ती, वुशू, योगा, मलखम, समेत कई खेलों में झारखंड के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे।
देखें शिड्यूल...











