| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारत और बांग्लादेश के बीच दिव्यांगजन अंतरराष्ट्रीय T-20 क्रिकेट मैच सीरीज रॉयल एसएस कप के पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत को डकवार्थ लुइस मेथड से 18 रनों से पराजित किया।
दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के तत्वधान में झारखंड डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मेकॉन स्टेडियम रांची में तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान सूव्रो जॉर्डर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बारिश के कारण मैच 12-12 ओवर का कर दिया गया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने शरीफ के 38, शकील के 26 और ह्रीदोय के तेज तर्रार 15 रनों की मदद से 5 विकेट खोकर 111 रन बनाए। भारत की ओर से शील प्रकाश, कैलास और राजेश ने एक एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए भारत के बलराज और सचिन सोनी ने भी शानदार शुरुआत की और क्रमश: 22 और 20 रन बनाए। गुलामुद्दीन ने भी 17 रनों की पारी खेली। लेकिन प्रीथो 2 ओवर मे 5 रन देकर 1 विकेट और ह्रीदोय के 2 ओवर में 12 रन देकर एक विकेट ने मैच का पास पलट दिया। भारत ने 10 ओवरों में 4 विकेट पर 75 रन बनाया था कि बारिश शुरू हो गई। डकवार्थ लुइस मेथड से बांग्लादेश ने 18 रनों से जीत हासिल की। आज के मैच के लिए शरीफ मैन ऑफ थे मैच चुने गए।







