| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका, बालक कुश्ती प्रतियोगिता – 2023 में भाग लेने के लिए झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन का आयोजन गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार, रांची किया गया। चयन ट्रायल में जिले से 130 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल के दौरान कुश्ती संघ के, महासचिव रजनीश कुमार झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सीनियर प्लेयर सह कोच राजीव रंजन भीम, मधु तिर्की, एवं रांची जिला कुश्ती संघ सचिव अनिल यादव, गुमला जिला के सचिव निलेश कुमार साहू, गढ़वा जिला के सचिव समेत कई लोग शामिल हुए।
यह प्रतियोगिता सह चयन में चयनित पहलवान U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 15 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 नंदिनी नगर गोंडा उत्तर प्रदेश, में आयोजित है। सभी चयनित खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।







