| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
13 और 14 मई को रांची के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल झारखंड की मेजबानी में एवं सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल इंडिया के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया ओपन आमंत्रण कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें देश भर से लगभग 700 कराटे खिलाड़ी और 50 पदाधिकारियों शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में एशियन कराटे फेडरेशन के जज की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन दोपहर 13 मई को 2 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष शिहान विजय तिवारी होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव शिहान संजीव जांगरा एवं कोषाध्यक्ष क्योशी मुतुम बंकिम सिंह भी शामिल रहेंगे।
इस प्रतियोगिता में देश भर से कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे। पूरे प्रतियोगिता का मुख्य संचालन एशियन कराटे फेडरेशन के जजों के द्वारा किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के जज भी इसमें शामिल होंगे। उद्घाटन एवं समापन समारोह के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।







