| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का पुराना टर्फ खराब हो गया था और अब नया ब्लू टर्फ लगया जा रहा है। तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। टर्फ को बिछाकर पेस्टिंग कर दिया गया है। बुधवार को इसकी जांच की गई इसके लिए हॉकी इंडिया के सीनियर कंपटीशन और डेवलपमेंट मैनेजर विक्रम पाल सिंह दिल्ली से रांची पहुंचे और मैदान में टर्फ बिछाने के कार्यों का जांच किया।
वे मैदान के चारों ओर घूम घूम कर टर्फ टेस्टिंग से लेकर सभी कार्यों की बारीकी से जांच की है। इस मौके पर हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीस कुमार, झारखंड खेल प्राधिकरण के विभागीय अभियंता तथा एस्ट्रोटर्फ निर्माण कार्य कर रहे एजेंसी के अभियंता और कर्मचारी उपस्थित थे।







