रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आज (रविवार) अरबिंदो सोसाइटी कराटे सेंटर, देवी मंडप रोड, रातु रोड, रांची में बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट का आयोजन किया गया।
इस दौरान शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया, रांची के 148 कराटेकारो ने विभिन्न बेल्टो में सफल घोषित किए गए। बेल्ट ग्रेडेशन शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर शिहान मानस सिन्हा के द्वारा लिया गाया। ग्रेडेशन में सहयोग कराटे प्रशिक्षक सेंसी संजय मिश्रा, सेंसी अमर वर्मा, सेंसी राज किशोर गुप्ता, सेंसी उमेश रजक, संजीव रंजन, सुमीत गोस्वामी ने किया। ग्रेडेशन के संचालन में प्रच्छित पाठक, हर्सिका मुंडा ने सहयोग किया।
ग्रेडेशन में व्हाइट बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक में निम्नलिखित कराटेकर बेस्ट चुने गए
शशांक कुमार, जानवी केजरीवाल, काव्य कुमारी, आदित्या तिवारी, भूमिका कुमारी, ईशा कुमारी, अंसिका, गौरव कुमार यादव, आयुष कुमार वर्मा,रिया रंजन, समृद्ध कुमार, अर्चित कुमार। बेस्ट कराटेकारो को शिहान मानस सिन्हा और रमेश भाई द्वारा मेडल प्रदान किया गया।