| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची में 12 मार्च को खेलो इंडिया के तहत योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा योगासन लीग का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहल पर यह आयोजन देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ रांची में भी आयोजित है। 12 मार्च को रांची के रोटरी क्लब में वुमेन्स लीग का आयोजन होगा। जहां मुख्य अतिथि के रुप में नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के सचिव डॉ जयदीप आर्य शामिल होंगे।
पांच कैटेगरी में इवेंट
पांच कैटेगरी में इवेंट का आयोजन होगा, जिसमें आर्टिस्टिक योगासन सिंगल / पेयर, ग्रुप, रिदमिक योगासन पेयर, ट्रेडिशनल योगासन जैसे इवेंट प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। वुमेन्स लीग में 2 आयु वर्ग वर्ष 9 से 18 वर्ष और 18 से 55 वर्ष की होगी। रांची में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कुल 220 प्रतिभागियों में झारखंड के 150 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता का हिस्सा है।







