| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारत के लिए दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलनेवाले तेज गेंदबाज रणधीर सिंह का बुधवार को बोकारो में निधन हो गया। वो 66 वर्ष के थे। एकीकृत बिहार रणजी टीम के कप्तान रहे, रणधीर सिंह ने 1981 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पदार्पण किया था। इसके बाद 1983 में उन्होंने दूसरा और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। इसी मैच में उन्होंने गार्डन ग्रीनीज को आउट कर अपना एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय शिकार किया।
रणधीर सिंह ने 1978 से 1989 के बीच 65 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिनमे उन्होंने 146 विकेट हासिल किये। उनके निधन पर अविनाश कुमार, प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, संजीव सिन्हा समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने शोक व्यक्त किया है।







