रांची/गुमला
टीम sportsjharkhand.com |
झारखण्ड स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल फ़ॉर मास्टर्स 2023 गुमला जिला में समापन हुआ। 4 मार्च से 5 मार्च 2023 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में रांची जिला के संजू कुमार ने अपने आयु वर्ग (35 प्लस) में एकल और युगल दोनों ही खिताबों पर कब्जा किया है।
एकल मुकाबले में रांची के संजू कुमार ने गुमला के तबरेज को 35+सिंगल वेटरन में 21- 03, 21-4 से हराया है। युगल मुकाबले में संजू कुमार और मोहसिन खान रांची की जोड़ी ने तबरेज और मनोज गुप्ता गुमला की जोड़ी को 21- 05, 21-08 से पराजित किया।
चयनित खिलाड़ी 19 मार्च से 25 मार्च 2023 तक आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए गोवा जाएंगे।