| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
22वीं योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 24 और 25 सितंबर को रांची के चुटिया स्थित पोद्दार धर्मशाला में आयोजित होगा। यह प्रतियोगिता झारखंड योग संघ और रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। यह प्रतियोगिता 24 सितंबर को 10 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता में 19 जिला एवं छह संस्थान के लगभग 400 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। आयोजन के सचिव पंकज प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
प्रतियोगिता 11 आयुवर्गों में अलग-अलग आयोजित की जायेगी। इसके अलावा आर्टेस्टिक, रिदिमिक एवं फ्री फ्लो योग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड योग टीम का गठन किया जायेगा। जो चयनित खिलाड़ी आगामी 28 से 31 अक्टूबर तक पंजाब में आयोजित सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।







