| रांची
चंदन भट्टाचार्य sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। संसदीय क्षेत्र के बच्चों को कीट देने का भरोसा भी दिया गया था। जिन खेलों में प्रतिस्पर्धाऐं हो रही है। तमाम प्रतियोगिताएं टेक्निकल है। बच्चों के लिए जूता आवश्यक सामग्रियों में है।
लेकिन आयोजक इन खिलाड़ियों की ओर ध्यान नहीं दिया और बच्चे मार्च पास्ट में भी केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में खाली पैर मार्च पास्ट करते नजर आएं। जब इन नन्हे खिलाड़ियों से हमारी टीम ने बातचीत की तो जरा सुनिए वह क्या कह रहे हैं…..
इसे कहते हैं अपना पीठ थपथपाना। केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा के नेताओं ने इस खेल महोत्सव को सिर्फ खेल के नाम पर खानापूर्ति कर छोड़ दिया। लेकिन जरूरतमंद खिलाड़ियों की ओर ध्यान नहीं दिया गया। यह खेल आयोजन नहीं, बल्कि राजनीति का अखाड़ा बन गया और जिसका खामियाजा इन खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। बिना जूते के ही खिलाड़ी अब प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इसीलिए तो कहते हैं।
शर्म क्यों आती नहीं..







