रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन कार्यालय परिसर में झारखंड वुशु एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सह चुनाव सम्पन्न हुई।
इस आम सभा में सर्वसम्मति से झारखंड वुशु एसोसिएशन के निदेशक मंडल का गठन किया गया। जिसमें इसके फाउंडर सदस्य शामिल किए गए। इस निदेशक मंडल में चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, डॉ रमाशंकर सिंह, प्रियदर्शी अमर, मनोज साहु, शिवेंद्र नाथ दुबे सदस्य बनाये गए।
चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि यह निदेशक मंडल झारखंड में वुशु के प्रचार प्रसार में अपना सहयोग देगी। इस अवसर पर झारखंड वुशु एसोसिएशन की 2023- 2027 सत्र के लिये नई कार्यकारिणी समिति गठित की गई।
आज हुए आम सभा मे सर्वसम्मति से झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।
प्रेसिडेंट- डॉ प्रदीप वर्मा,
चैयरमैन- चंचल भट्टाचार्य
वाईस चेयरमैन- मुरारी नारायण तिवारी
सीनियर वाईस प्रेसिडेंट- अभय कुमार सिंह