| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
युवा कबड्डी सीरीज, मानसून सत्र का सर्वाइवल राउंड आज समाप्त हुआ है, बूस्टर राउंड की शुरुआत 21 सितम्बर को होगी. गौरतलब है कि राजधानी के खेल गांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 6 राज्यों के 10 टीमों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित है। जहां लगातार दंगल देखने को मिल रहा है। नौवें दिन भी टीमों ने अपना – अपना बेहतर प्रदर्शन दिया है।
नौवां दिन
मैच नंबर- 41
विजय नगर वीर्स बनाम अरावली ऐरोस
दिन के पहले मुक़ाबले में उत्तर प्रदेश के विजय नगर वीर्स ने राजस्थान के अरावली ऐरोस को शिकस्त दिया
फाइनल स्कोर: विजय नगर वीर्स – 42 अरावली ऐरोस – 41
बेस्ट रेडर – विशाल चौधरी (विजय नगर वीर्स) 21 रेड अंको के साथ
बेस्ट डिफेंडर – रवि भाटी (विजय नगर वीर्स) 6 टैकल अंको के साथ
कबड्डी का कमाल – विशाल चौधरी (विजय नगर वीर्स)
तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर- 42
मराठा मार्वल्स बनाम पेरियार पैंथर्स
दिन के दूसरे मुक़ाबले में उत्तर प्रदेश के मराठा मार्वल्स ने पेरियार पैंथर्स को हराया।
फाइनल स्कोर: मराठा मार्वल्स – 52 पेरियार पैंथर्स – 34
बेस्ट रेडर – निखिल (मराठा मार्वल्स) 27 रेड अंको के साथ
बेस्ट डिफेंडर – सुमित चिल्लर (पेरियार पैंथर्स) 4 टैकल अंको के साथ तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर- 43
हम्पी हीरोज बनाम मुरथल मैग्नेट्स
दिन के तीसरे मुक़ाबले में हरियाणा के हम्पी हीरोज ने हरियाणा के मुरथल मैग्नेट्स को शिकस्त दिया।
फाइनल स्कोर: हम्पी हीरोज – 52 मुरथल मैग्नेट्स – 38
बेस्ट रेडर – सोनू लठवाल (हम्पी हीरोज) 18 रेड अंको के साथ
बेस्ट डिफेंडर – रोहित नंदन (हम्पी हीरोज) 8 टैकल अंको के साथ
कबड्डी का कमाल – सोनू लठवाल (हम्पी हीरोज)
तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर-44
काज़ीरंगा रहिनोस बनाम सिंध सोनिक्स
दिन के चौथे मुक़ाबले में हरियाणा के काज़ीरंगा रहिनोस ने झारखण्ड के सिंध सोनिक्स को शिकस्त दिया और इस हार के साथ सिंध सोनिक्स का सफर युवा कबड्डी सीरीज के मानसून सत्र में यहीं समाप्त हुआ।
फाइनल स्कोर: काज़ीरंगा रहिनोस – 46 सिंध सोनिक्स – 23
बेस्ट रेडर – प्रवीण धनकर (काजीरंगा रहिनोस) 16 रेड अंको के साथ
बेस्ट डिफेंडर – सौरभ कुमार (सिंध सोनिक्स) 6 टैकल अंको के साथ
तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।







