| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27 जनवरी को जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20 मुकाबला खेला जाएगा। इसे लेकर टिकटों की बिक्री की तैयारी JSCA प्रबंधन की ओर से की जा रही है। 24 जनवरी से टिकट मिलने लगेंगे। जेएससीए स्टेडियम में इसके लिए तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं। आम लोगों के टिकट खरीदने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। टिकट 26 जनवरी तक आम लोग टिकट काउंटर से ऑफलाइन तरीके से खरीद सकेंगे।




दर तय
गौरतलब है कि टिकट की दर पहले ही तय की जा चुकी है। JSCA स्टेडियम धुर्वा, रांची के पश्चिमी गेट के पास बनाये गए बॉक्स ऑफिस पर टिकटों की बिक्री होगी।


WING A
लोअर टियर 1300 रुपये
अपर टियर 1000 रुपये
WING B
लोअर टियर 1800 रुपसे
अपर टियर 1400 रुपये
WING C
लोअर टियर 1300 रुपये
अपर टियर 1000 रुपये
WING D
लोअर टियर 1700 रुपये
स्पाइस बॉक्स 1600 रुपये
अमिताभ चौधरी पवेलियन की ऐसी है दर
प्रिमियम टैरेस 2200 रुपये
एमएस धौनी पवेलियन की दर
लक्जरी पैरियर-इस्ट 6000 रुपये
प्रेसिडेंट इन्क्लोजर 10 हजार (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 5500 रुपये (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
कॉरपोरेट बॉक्स 4500 रुपये (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
कॉरपोरेट लांज 8000 रुपये (हॉस्पिटैलिटी के साथ)


सुबह 9 से 1 और 2 से 4:30 बजे तक टिकटों की विक्री
सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक काउंटर खुले रहेंगे। जबकि दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक भी दर्शक टिकट खरीद सकते हैं। एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट दिया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। गौरतलब है कि सबसे सस्ता टिकट 1000 रुपये का है।









