रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सिकंदराबाद में आयोजीत राष्ट्रीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता में रांची के विनोद पत्र राष्ट्रीय बेंच प्रेस मैक्लासिक वर्ग में बेस्ट लिफ्टर बने हैं। बताते चलें कि झारखंड ने इस प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और 4 कांस्य पदक जीता है। वही इंद्रजीत एक्विपड वर्ग में बेस्ट लिफ्टर का खिताब जीता है।
झारखंड के लिए इंद्रजीत सिंह, विनोद पात्रा, हरदीप सिंह और मोहम्मद सकरुद्दीन ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं अभिषेक और रितु सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ है। सोनू शर्मा को कांस्य पदक मिला है।
इस प्रतियोगिता से वर्ल्ड बेंच प्रेस और एशियन चैंपियनशिप के लिए भी टीम का चयन किया जाएगा।