| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
द रांची प्रेस क्लब ताइक्वांडो सेंटर का विधिवत उद्घाटन रांची के संजय सेठ ने फीता काट कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह, द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, ताइक्वांडो प्रशिक्षक मिथलेश सिंह सहित कई लोग शामिल हुए।


इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने संबोधित करते हुए कहा कि ताइक्वांडो सेंटर के लिए जो भी जरूरतें हैं। उसे हम पूरा करेंगे और एक प्रैक्टिस मैट देने की घोषणा उन्होंने की है।
उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव रांची में होने जा रहा है। जिसमें सात सौ मेडल विभिन्न खिलाड़ियों को प्रदान किया जायेगा, जहां तक ताइक्वांडो का है, छूट गया है, तो इस पर हम देखते हैं कैसे इसे खेल महोत्सव से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ाने में जो भी सेवा चाहिए मैं पूरा करूंगा। द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि बौद्ध के काल के समय से ही आनन्द ने ताइक्वांडो का इजाद किया है, हमारे यहां प्रशिक्षक भी आनन्द हैं। साथ ही सांसद के माध्यम से खेल महोत्सव का आयोजन भी हो रहा है, इसका लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा। वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह ने कहा कि गिल्ली डंडा, फिर हाकी आया, अब ताइक्वांडो आ गया है। एक समय था कि लड़कियों को मानसिक रूप से कमजोर समझा जाता था,अब ऐसा नहीं है, लड़कियां हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है और हमारा प्रेस क्लब भी अब पत्रकारों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि विभिन्न विधाओं में बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है।







