| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में 27 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री भी होगी। इसे लेकर 18 जनवरी रात 8:00 बजे से पेटीएम एप और http://www.insider.in पर ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग होगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग उपलब्ध कराने के लिए इस बार होम डिलीवरी के जरिये टिकट मुहैया कराया जाएगा। पिछली बार टिकट मिलने को लेकर शिकायतें मिली थी। इस परेशानी को दूर किया जाएगा। यह सुविधा रांची शहर के लिए ही उपलब्ध होगी।
24 से 26 जनवरी तक JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक टिकट की बिक्री ऑफलाइन होगी ।
प्रत्येक व्यक्ति को एक ही टिकट मिलेंगे। टिकट लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। सबसे सस्ता 1000 रुपये का टिकट का दर रखा गया है।







