| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
एकल अभियान के तहत रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आज से दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड(CCL) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद शामिल हुए।
सीएमडी ने एकल अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों मे शिक्षा, खेलकूद और कृषि को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए सीसीएल कृतसंकल्पित है।
12 जिलों के 375 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
बताते चले कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के 12 जिलों के लगभग 375 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ये खिलाड़ी इस प्रांतीय प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जायेंगे। वनबंधु परिषद द्वारा आयोजित इस 2 दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धा आयोजित हो रही है।







