| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वीं राष्ट्रीय खेल आयोजन को लेकर झारखंड में भी तैयारियां जोरों पर है। झारखंड के खिलाड़ी भी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए तैयारियों में जुटा है। इसी कड़ी में विभिन्न खेल एसोसिएशन की ओर से राज्य सरकार के खेल विभाग के सहयोग से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
29 सितंबर से गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय खेल का आयोजन हो रहा है और इस आयोजन में झारखंड के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगितायों और प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ी अपना अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए लगातार प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। झारखंड सरकार के खेल विभाग, निदेशालय ने भी झारखंड को मेडल मिले इसके लिए सभी एसोसिएशन के साथ सामंजस्य बनाकर इसकी तैयारियों में जुटा है। कुछ खेलों के लिए मोरहाबादी मैदान के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम में कैंप चल रहा है। तो खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कुश्ती के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में झारखंड के 24 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें 16 पुरुष और 8 महिला खिलाड़ी लगातार पसीना बहा रहे हैं।







