रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रांची विनर व दुमका रनर तथा महिला वर्ग में रांची विनर, धनबाद रनर व रांची रनर टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शेष तीन जगहों पर कौन सी टीम पहुंचेगी इसका फैसला बुधवार को खेले जानेवाले मुकाबलों के बाद होगा। बुधवार की दोपहर ही सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। महिला वर्ग का सेमीफाइनल 1 बजे से जबकि पुरुष वर्ग का फाइनल 2.30 बजे से खेला जाएगा।
मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में पुरुष वर्ग में चाईबासा विनर ने धनबाद रनर को 1-0 से, चाईबासा रनर ने धनबाद विनर को 1-0, रांची विनर ने चाईबासा रनर को 3-0 से और दुमका रनर ने धनबाद रनर को 5-0 से हराकर पूरे अंक बटोरे।
महिला वर्ग के मुकाबलों में चाईबासा विनर और धनबाद रनर के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा, रांची रनर ने दुमका विनर को 3-0 से, रांची विनर ने चाईबासा विनर को 1-0 से और दुमका रनर ने धनबाद रनर को 6-0 से हराकर पूरे अंक बटोरे।
शर्मनाक परंतु सत्य : प्रतियोगिता में फैला “वॉकओवर” का प्लेग, पहले दो दिनों में तीन मैच का परिणाम वॉकओवर से तय हुआ
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दो दिनों में अब तक तीन मैच का परिणाम वॉक ओवर से निकल कर आया है। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में दुमका जोन विनर टीम चाईबासा जोन रनर के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरी। मंगलवार को भी दुमका जोन विनर टीम ने रांची जोन रनर के खिलाफ भी मैदान पर नहीं उतरी। वहीं बालिका वर्ग में भी मंगलवार को चाईबासा जोन रनर टीम ने धनबाद जोन विनर के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया।
जानकारी मिली है कि पुरुष वर्ग में दुमका जोन की विनर गोड्डा की टीम ने जिला प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया था कि 25 से 29 दिसंबर तक पूर्व निर्धारित किसी और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के कारण वे रांची नहीं आ पाएंगे। वहीं महिला वर्ग में पहला मैच दुमका विनर से 0-3 से हारने के बाद चाईबासा रनर की टीम दूसरे मैच में खेलने ही नहीं उतरी।