| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खबर के साथ जो वीडियो है उसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी जिस भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं, उसे लिखने या सुनाने की हिम्मत हम अभी तक नहीं जुटा पा रहे हैं।
पूरा वीडियो 1 मिनट 47 सेकंड का है। वीडियो मंगलवार का है। जब कुछ दर्शक कीनन स्टेडियम में झारखंड और गोवा के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी का मैच देखने पहुंचे थे।
दर्शकों ने सौरभ तिवारी की हूटिंग शुरू कर दी। हूटिंग से सौरभ तिवारी इतने आगबबूला हो गए और भाषाई मर्यादा लांघ बैठे। सौरभ गाली गलौच करते हुए बैट लेकर दर्शक की ओर दौड़े लेकिन तब तक दर्शक भाग चुके थे और सारा कुछ मोबाइल के कैमरों में कैद हो चुका था।
देखें वीडियो का एक हिस्सा…
(पूरा वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, जिसका लिंक…….
कीनन स्टेडियम पहले भी कुख्यात रहा है, ऐसी घटनाओं के लिए
80 के दशक के उत्तरार्ध में उत्तरी क्षेत्र (नॉर्थ जोन) और पश्चिमी क्षेत्र (वेस्ट जोन) के बीच कीनन स्टेडियम में दिलीप ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा था। इस मुकाबले में एक वक्त ऐसा आया जब पश्चिम क्षेत्र के कुछ खिलाड़ियों ने स्टांप्स उखाड़कर पूर्वी क्षेत्र के रमन लांबा (अब दिवंगत) को पूरे मैदान में खदेड़ा था। बाद में वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।







