| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में गोवा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेल रही झारखंड की 15 सदस्यीय टीम में मोनू सिंह शामिल नहीं हैं। ये Sportsjharkhand.com नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आधिकारिक वेबसाइट कह रही है। BCCI के वेबसाइट पर झारखंड टीम के खिलाड़ियों की जो सूची जारी की गई है, उसमें मोनू सिंह का नाम नहीं है। देखें तस्वीर


BCCI की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट
जब मोनू झारखंड टीम का हिस्सा है ही नहीं फिर वो झारखंड की टीम के साथ किस हैसियत से टिका है ? क्या BCCI की वेबसाइट झूठ बोल रही है ? झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के कर्णधार अपने-अपने “पैरवी पुत्रों” के लिए संस्था की भद्द पिटवाने पर क्यों तुले हैं ? अगर कोई अनाधिकृत खिलाड़ी या व्यक्ति किसी भी टीम के साथ टिका है तो यह एक गंभीर मामला है और ये मामला BCCI के एंटी मैच फिक्सिंग कमिटी की जांच की जद में भी आना चाहिए।
पिछले दो माह से JSCA अध्यक्ष की परिक्रमा का फल रणजी टीम में जगह के रूप में मिला मोनू सिंह को
Sportsjharkhand.com पूरी प्रमाणिकता के साथ कहता है कि मोनू सिंह पिछले दो माह से ज्यादा वक्त से JSCA अध्यक्ष संजय सहाय की परिक्रमा कर रहा था। इसी परिक्रमा का फल है कि पांच दिन पहले अचानक मोनू की इंट्री टीम में हो जाती है। अध्यक्ष के आदेश पर ही मोनू को टीम का हिस्सा बनाया गया। सोमवार को अध्यक्ष ने एक पत्रकार के साथ बातचीत में इस बात को स्वीकारा की मोनू को उन्होंने ही टीम में जगह दिलाई है। Sportsjharkhand.com JSCA प्रबंधन से आग्रह करता है कि वो हमारी खबरों को झूठा साबित करने के लिए JSCA परिसर में लगे CCTV का पिछले दो माह का फुटेज जारी करे।
चयनकर्ताओं से बैक डेट में दस्तावेज साइन कराने की तैयारी
पैरवी पुत्रों को टीम में जगह दिलाने के लिए JSCA में बकरी से बाघ बनने का स्वांग रचने वाले अध्यक्ष संजय सहाय के निर्देश पर अब चयनकर्ताओं से बैक डेट में दस्तावेज साइन कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जैसे ही ये कुकृत्य किया जाएगा दस्तावेजी सबूतों के साथ sportsjharkhand.com आपके समक्ष इस सच्चाई को भी उजागर करेगा।







