रांची
टीम sportsjharkhand.com |
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नक्शे कदम पर झारखंड के खिलाड़ी और टीम इंडिया के सदस्य ईशान किशन चल पड़े है। जानकारी के मुताबिक रांची में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में वह आगे बढ़ रहे हैं। सिमलिया रिंग रोड स्थित धोनी के ही फार्म हाउस के नजदीक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बगल में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शगुन ईशान इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ वह इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है और इस पर कदम भी बढ़ा दिया है।
बुधवार 14 दिसंबर शाम 5:30 बजे वह अपने दोस्त टीम इंडिया के सदस्य संजू सैमसन के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उनके कई स्थानीय दोस्त भी मौजूद रहेंगे।