रांची
टीम sportsjharkhand.com |
उड़ीसा के राउरकेला और भुवनेश्वर में 13 जनवरी से होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में वर्ल्ड कप ट्रॉफी का देश के विभिन्न राज्यों के खेल प्रेमियों के अवलोकन के उद्देश्य से हॉकी इंडिया ने वर्ल्ड कप हॉकी टूर का आयोजन किया है। यह टूर विभिन्न राज्यों से होते हुए शुक्रवार को झारखंड पहुंची है।
विश्व कप ट्रॉफी को राजधानी रांची लाया गया है। हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और रजनीश कुमार ने इस ट्रॉफी को गुवाहाटी में रिसीव कर झारखंड की राजधानी रांची लाया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ट्रॉफी के साथ इन पदाधिकारियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। वहीं बिरसा चौक पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी का प्रदर्शनी भी लगाया गया। इस मौके पर राज्य के खेल प्रेमियों की हुजूम उमड़ी।
11 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शनी
बताते चलें कि 11 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में शहर के खेल प्रेमियों के लिए हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का प्रदर्शनी लगाया जाएगा।