| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने राज्य भर में चल रहे मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2022 की प्रगति की समीक्षा के लिए सभी जिला खेल पदाधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग की है। जिला खेल पदाधिकारियों से पंचायत और प्रखंड स्तरीय आयोजन की वर्तमान स्थिति और खेल किट खरीददारी के साथ ही वितरण की स्थिति की जानकारी ली है।
मौके पर मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता का खिलाड़ियों के हित में व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। इस मीटिंग में सभी जिला खेल पदाधिकारी, देव शंकर दास, अवर सचिव खेलकूद और युवाकार्य निदेशालय के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।







