| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बुधवार को विकास विद्यालय में आयोजित चौथे मोहनलाल नोपानी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन कुल 6 मैचों का आयोजन हुआ।
जिसमें पहला मैच विवेकानन्द विद्या मंदिर धुर्वा और मनन विद्या मंदिर के बीच खेला गया। जिसमें मनन विद्या रांची 3 विकेट से विजयी रहा। मनन के अजय कुमार ने शानदार 50 रनों की पारी खेली। दूसरा मैच विकास विद्यालय बनाम होली क्रॉस के बीच खेला गया। जिसमें विकास विद्यालय के रणवीर सिंह ने 96 रन और नीतीश कुमार ने 79 रन की नाबाद पारी खेलते हुए होली क्रॉस को 234 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए होली क्रॉस 70 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। विकास विद्यालय 156 रनों से जीत हासिल किया। तीसरे मैच में ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल और जेके इंटरनेशनल स्कूल अगरु के बीच मैच खेला गया। जिसमें जेके इंटरनेशनल ग्रुप ने 7 विकेट से मैच को अपने खाते में किया। चौथा मैच जे के इंटरनेशनल नगड़ी और सेंट माइकल के बीच खेला गया। जिसमें जे के नगड़ी ने सेंट माइकल को 6 विकेट से पराजित किया। पांचवें मैच में कोलकाता पब्लिक स्कूल ओरमांझी और लीला जानकी पब्लिक स्कूल पेटरवार बोकारो के बीच खेला गया। जिसमें यह मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। छठा मैच सरला बिरला पब्लिक स्कूल बनाम जेके ग्रुप ऑफ स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें जेके ग्रुप ऑफ स्कूल ने सरला बिरला को 22 रनों से पराजित किया।







