रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेलो इंडिया वोमेन वुशु लीग का समापन रविवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने 13 स्वर्ण, 6 रजत, 4 कांस्य के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि राजस्थान की टीम दूसरे और उत्तरप्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड को चौथा स्थान मिला है।
बता दें कि रांची, खेलगांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में 17 से 20 नवंबर तक चार दिवसीय प्रतियोगिताआयोजित हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने 45 पदको के लिए जोर आजमाइश किया और 40 लाख के प्राइज मनी की दावेदारी के अगले चक्र में पहुंचे।
आज इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी भोलानाथ सिंह समेत, नरेन्द्र उज्ज्वल एडिशनल डायरेक्टर साई इंचार्ज, खेलो इंडिया के अधिकारी समेत एसोसिएशन से जुड़े तमाम पदाधिकारी शामिल हुए।
भारत में महिला खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुझान और भागीदारी में बढ़ोतरी के लिए खेलो इंडिया के तहत वोमेन लीग का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन भारत मे चार जोन में हो रहा है। श्रीनगर में पहला आयोजन किया गया था और अब झारखंड के बाद मणिपुर और केरल में महिला वुशु लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विजयी प्रतिभागियों को खेलो इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता के सानसाउ प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ी….