| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
प्रधान महालेखाकार कार्यालय की ओर से ऑडिट रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ एजी कार्यालय से शुरू होकर जेवीएम श्यामली तक पहुंचा। एथलीट आशा किरण बारला और उनके कोच आशु भाटिया अतिथि के रूप में शामिल हुए। गौरतलब है कि आशा किरण बारला हाल ही में कुवैत में आयोजित एशियन यूथ एथलेटिक्स में 800 मीटर के फाइनल में नया रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया था।
महालेखाकार कार्यालय की ओर से आयोजित इस दौड़ में आशा भी शामिल हुई। इस दौड़ में प्रधान महालेखाकार, कई खिलाड़ी और कर्मचारी शामिल हुए।







