| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कई जिलों के ग्रेपलिंग पहलवान ले रहे हैं हिस्सा
झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के तत्वधान में झारखंड ग्रेपलिंग कुश्ती टीम का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप में झारखंड के गुमला, सराइकेला, लोहरदगा, गढ़वा, रांची, रामगढ़, जामताड़ा और अन्य जिलों के ग्रेपलिंग कुश्ती पहलवान हिस्सा ले रहे हैं।
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन वाईवीएन यूनिवर्सिटी नामकुम में किया जा रहा है। ग्रेपलिंग कुश्ती प्रशिक्षण कैंप में पहलवानों का प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती खिलाड़ी गणेश कुमार और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ओवैस अरफात के देखरेख में पहलवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कैंप में आधुनिक तरीके से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसकी जानकारी झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन ने दी है।


24 से 27 नवंबर तक यूपी में नेशनल चैंपियनशिप
गौरतलब है कि ग्रेपलिंग कमिटी ऑफ इंडिया की ओर से उत्तर प्रदेश में 24 से 27 नवंबर 2022 तक नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है और इस टूर्नामेंट में झारखंड के ग्रेपलिंग खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। जिसकी तैयारी चल रही है।







