| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मारवाड़ी कॉलेज की क्रिकेट टीम, रांची विश्वविद्यालय अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि रांची के डोरंडा कॉलेज के तत्वाधान में खेली गई, इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच शुक्रवार को मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने पिछले वर्ष के उपविजेता एसएस मेमोरियल कॉलेज को 50 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया है। मारवाड़ी कॉलेज के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम 32.2 ओवर में 164 रन का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। जवाब में एसएस मेमोरियल की टीम 29.4 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई।
मारवाड़ी कॉलेज के लिए शुभम ने 59 और सर्वेश ने 35 रनों का योगदान किया।राहुल को 3 संदीप और अमन को दो-दो विकेट मिले।जबकि एसएस मेमोरियल के लिए कप्तान नगेंद्र ने 36 संदीप ने 25 रनों का योगदान दिया। शुभम दुबे ने 5 रन देकर 3 विकेट झटकायें रोशन ने 2 और अमन ने 20 रन देकर दो विकेट लिए। शुभम को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया गया। वहीं मारवाड़ी कॉलेज के राम रोशन को मैन ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया। मैच के बाद रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे।







