| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से तीसरी SKAJ स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप का आगाज किया गया और इसी के साथ एसोसिएशन की ओर से कई घोषणाएं भी की गई है। विभिन्न प्रतिस्पर्धा के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार को किया गया।


तीन दिवसीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 300 बालक- बालिकाएं पुरुष और महिला कराटेकार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में 120 गोल्ड मेडल दांव पर है। किसी भी इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले कराटे कार को स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की ओर से इनाम में एक-एक हजार नगद पुरस्कार राशि दिया जाएगा। बताते चलें कि पहली बार खिलाड़ियों को इंडिविजुअल तरीके से नगद पुरस्कार राशि दिया जा रहा है।


वहीं कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके ऑफिशियल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता शीतल टोपनो को मंच ने मौके पर सम्मानित किया। बताते चलें कि शीतल 2022 में नेशनल इवेंट में राज्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहला गोल्ड मेडल कराटे में जीता था। शीतल टोपनो लगातार 8 बार स्टेट चैंपियन रहा है।


शीतल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
एशियन चैंपियनशिप के लिए शीतल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिसंबर महीने में उज्बेकिस्तान (ताशकंद) में एशियन चैंपियनशिप में शीतल हिस्सा लेंगे। शीतल पर होने वाला पूरा खर्च स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड वहन करेगा।







