रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जम्मू कश्मीर में 8 से 11 दिसंबर तक 33वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट पुरुष और महिला चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।
झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टीम भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा है। झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने महिला और पुरुष दोनों वर्गो की टीम की घोषणा कर दी है।
जो इस प्रकार है
पुरुष वर्ग : (कप्तान) विशाल कुमार राउत, अंकुश राउत, कृष्ण कुमार दुबे, गौरव कुमार, रोहित प्रत्यय, सौरव कुमार, चंचल कुमार राउत, उज्ज्वल कुमार, शुभांशु वर्मा, समीर कुमार पंडित, आंनद कुमार ( उपकप्तान) सुरेंद्र कुमार, शुभम कुमार, आर्यन अंसारी। टीम कोच सह मैनेजर दीपू बाउरी हैं।
महिला वर्ग : (कप्तान) रिनी बर्मन, श्वेता रानी, कंचन कुमारी, प्रियंका चौहान, रिया राज, श्रृष्टि कुमारी, प्रिया पांडे, पूजा सेंडिल, सोनी सेंडिल , नंदनी कुमारी, अमूल्या लकड़ा, खुशी कुमारी, दीपिका कुमारी, माला कुमारी।
टीम कोच सह मैनेजर फरहा नाज हैं।
टीम 5 दिसंबर को जम्मुतवी एक्प्रेस ट्रेन से जम्मू के लिए धनबाद से रवाना होगी।