| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ की मेजबानी में 27 से 29 दिसंबर तक रांची में 32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजन समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के करीब 25 प्रदेशों ने अपनी सहभागिता की सहमति दी है। खेल और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन के माध्यम से जहां इन प्रदेशों के खिलाड़ी एक दूसरे की संस्कृति, रहन सहन, आपसी मेल जोल को साझा करेंगे वहीं खेल को भी बढ़ावा मिलेगा। झारखंड हमेशा से ही स्पोर्ट्स के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी मजबूती दर्ज कराता रहा है। थ्रोबॉल में भी झारखंड अपना परचम लहराएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया की समाज के हर तबके को इस आयोजन से जोड़ने के लिए झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न समाजसेवियों और प्रतिनिधियों से मिलकर सहयोग प्राप्त करेगा। साथ ही आयोजन की तैयारियों की समय समय पर समीक्षा के लिए हरेक सप्ताह आयोजन समिति की बैठक होगी।
आज के इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ. राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दुबे, विजेता वर्मा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, नगीना कुमार, सोनू सिंह, नीरज वर्मा, अमित कुमार, नीतीश सिंह, राहुल पांडे, आशुतोष कुमार, प्रशांत पाठक, अमरदीप कुमार, सुमित कुमार, जेबा परवीन, सरस्वती उरांव उपस्थित थे।







