| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
T20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप में झारखंड, रांची के खिलाड़ी सुजीत मुंडा का भी चयन हुआ है। मंगलवार को सुबह 8 बजे सुजीत मुंडा की फ्लाइट थी। लेकिन उनकी फ्लाइट छूट गई। कारण बताया जा रहा है कि जानकारी के अभाव में सुजीत मुंडा 9:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें जानकारी थी कि 10:30 बजे उनकी फ्लाइट है। हालांकि खेलकूद युवा कार्य निदेशालय की ओर से उनके लिए तत्काल टिकट की व्यवस्था की गई । शाम 6:35 बजे की फ्लाइट से सुजीत बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रहे है।
जानकारी देते चलें की T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम का कैंप बेंगलुरु में आयोजित है। इसी कैंप में हिस्सा लेने के लिए सुजीत मुंडा रांची से बेंगलुरु के लिए मंगलवार की सुबह 8 बजे रवाना होने वाले थे। टीम के साथ अभ्यास करने के बाद 6 से 17 दिसंबर तक इस टूर्नामेंट में वह खेलेंगे। इससे पहले उनके गांव से गांव वालों ने ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें एयरपोर्ट के लिए रवाना किया था। और बेहतर (खेल में) करने के लिए शुभकामनाएं भी दी है।


17 सदस्यसीय भारतीय टीम और युवराज सिंह को इस चैंपियनशिप का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। यह वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा। ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हिस्सा ले रही है।


खेल निदेशालय की ओर से प्रत्येक दिन जब तक वह बेंगलुरु के कैंप में रहेंगे तब तक उनके डाइट के लिए 1000 रुपये दिए जाएंगे।







