| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय एथलेटिक्स संघ की मेजबानी में 11 से 15 नवम्बर तक असम के गोहाटी शहर में होने वाली 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड बालक, बालिका 14 वर्ष, 16वर्ष,18 वर्ष, 20 वर्ष आयु वर्ग के 48 बालक और 39 बालिकाओं समेत कुल 87 एथलीट, 4 अधिकारियो समेत 91 सदस्यों की टीम भाग ले रही है।
एशियन यूथ एथलेटिक्स रिकार्ड धारी आशा किरण बारला ,वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली सुप्रिती कच्छप, अंतराष्ट्रीय एथलीट सदानंद कुमार , रामचंद्र सांगा कई राष्ट्रीय पदक विजेता समेत कुल 87 एथलीट इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
झारखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत खेलकूद युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची में खेल निदेशक सरोजिनि लकड़ा एथलीटों को खेल कीट वितरण किया है। मौके पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के महासचिव सी. डी. सिंह, अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी एस. के. पाण्डे, साई सैग रांची के प्रभारी सह अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह समेत कई खिलाड़ी शामिल थे।







