रांची
टीम sportsjharkhand.com |
इस बार मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन 29 दिसंबर 2022 तक होगा। आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी गई है। खेल सचिव मनोज कुमार ने बाकायदा इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ ही सहाय फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर जानकारी दी।
खेल सचिव मनोज कुमार ने कहा की इस बार प्रतिभागी टीमों और खिलाड़ियों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों को मिलाकर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 5,128 टीमें और 82, 000 खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 436 टीमों के लगभग 7000 खिलाड़ी भाग लेंगे।
गौरतलब है कि इस वर्ष इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले तमाम खिलाड़ियों को फुटबॉल के सभी कीट दिए जाएंगे। पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं नॉकआउट और जोनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लीग नॉकआउट पद्धति पर आधारित होगी।
SAHAY खेल योजना
उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SAHAY (sports Action towards Harnessing Aspiration of Youth) योजना स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत उग्रवाद प्रभावित 5 जिलों , पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, खूंटी, सिमडेगा, गुमला में प्रखंड, स्थानीय नगर निकाय, जिला और राज्य स्तर पर 14 से 19 वर्ष के युवक-युवतियों की फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, और वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।
इस प्रतियोगिता को लेकर भी खेल सचिव ने घोषणा की है। गौरतलब है कि प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 17 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर तक होगी। जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक आयोजित होगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खेल सचिव के अलावे खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा भी मौजूद थीं।