रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 10 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित युवा कबड्डी सीरीज के पहले दिन 5 मुकाबले हुए।
युवा कबड्डी सीरीज के मानसून एडिशन की शुरुआत कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड के तत्वाधान में शनिवार को रांची में हुई। 42 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के पहले दिन अब तक 5 मुक़ाबलों में से 4 मुक़ाबले हो चुके है।
पहला मुक़ाबला
मुरथल मैग्नेट्स बनाम पेरियार पैंथर्स।
पहले मुक़ाबले में पेरियार पैंथर्स ने बाजी मारी।
फाइनल स्कोर: पेरियार पैंथर्स 48, मुरथल मैग्नेट्स 41
बेस्ट रेडर – चेतन साहू (पेरियार पैंथर्स)15 रेड अंको के साथ।
बेस्ट डिफेंडर – गौरव चिल्लर (पेरियार पैंथर्स) 5 टैकल अंको के साथ।
कबड्डी का कमाल – मनदीप (मुरथल मैग्नेट्स)
तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
दूसरा मुक़ाबला
अरावली एरोस बनाम मराठा मार्वल्स
दूसरे मुक़ाबले में अरावली एरोस ने बाजी मारी।
फाइनल स्कोर: अरावली एरोस – 34, मराठा मार्वल्स – 29
बेस्ट रेडर – विशाल चौधरी (अरावली एरोस) 10 रेड अंको के साथ।
बेस्ट डिफेंडर – लोकेश घोसलिया (अरावली एरोस) 4 टैकल अंको के साथ।
कबड्डी का कमाल – साहिल झंडू (अरावली एरोस)
तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
तीसरा मुक़ाबला
ताडोबा टाइगर्स बनाम विजय नगर वीर्स।
तीसरे मुक़ाबले में विजय नगर वीर्स ने बाजी मारी।
फाइनल स्कोर: ताडोबा टाइगर्स – 31 विजय नगर वीर्स – 43
बेस्ट रेडर – अर्जुन सिरोही (विजय नगर वीर्स) 14 रेड अंको के साथ।
बेस्ट डिफेंडर – अमित नागर (विजय नगर वीर्स) 3 टैकल अंको के साथ।
कबड्डी का कमाल – विशाल चौधरी (विजय नगर वीर्स)।
तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
चौथा मुक़ाबला
सिंध सोनिक बनाम पंचाला प्राइड
चौथे मुक़ाबले में पंचाला प्राइड ने बाजी मारी।
फाइनल स्कोर: सिंध सोनिक – 39 पंचाला प्राइड – 51
बेस्ट रेडर – संस्कार मिश्रा (सिंध सोनिक) 18 रेड अंको के साथ।
बेस्ट डिफेंडर – अंकित सिंह (पंचाला प्राइड) 4 टैकल अंको के साथ।
कबड्डी का कमाल – संदीप (पंचाला प्राइड)
तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।