| रांची
टीम sportsjharkhand.com |


29 से 31 अक्टूबर तक, नंदिनी नगर, गोंडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित प्रथम WFI ग्रैंड प्रिक्स राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2022 में झारखंड के पहलवालों का प्रदर्शन दमदार रहा। खेल के आखिरी दिन झारखंड की पहलवान सिमरन बिलचन मिंज ने 62kg बालिका वर्ग में झारखंड को कांस्य पदक दिलाया है।
इसी के साथ इस प्रतियोगिता में झारखंड के कुल 7 पहलवानो ने पदक जीता है। जिसमें 1- स्वर्ण, 2 – रजत और 4 – कांस्य पदक शामिल है।
जिसमें
1- आदित्य कुमार गौरव – स्वर्ण पदक
2 – अभिषेक कुमार – रजत पदक
3 – रंजीत कुमार – रजत पदक
4 – अनूप कुमार – कांस्य पदक
5 – राहुल कुमार – कांस्य पदक
6 – अकाश कुमार महतो – कांस्य पदक
7- सिमरन बिलचन मींज – कांस्य पदक
जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया।
झारखंड कुश्ती टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष, महासचिव और खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी है।







