| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
प्रथम WFI ग्रैंड प्रिक्स राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवानों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान-आदित्य कुमार गौरव का प्रर्दशन अतुलनीय रहा है। इस प्रतियोगिता में झारखण्ड ने कुल 6 पदक हासिल किया है।
29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक, नंदिनी नगर, गोंडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित प्रथम WFI ग्रैंड प्रिक्स राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2022 में झारखंड के आदित्य कुमार गौरव ने 52kg ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक जीता है।
इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में झारखंड के 5 और पहलवानों ने आज प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के झोली में 2 रजत पदक और 3 कांस्य पदक डाला है।
जिसमें
1-आदित्य कुमार गौरव-स्वर्ण पदक
2-अभिषेक कुमार-रजत पदक
3-रंजीत कुमार-रजत पदक
4-अनूप कुमार-कांस्य पदक
5-राहुल कुमार-कांस्य पदक
6-अकाश कुमार महतो कांस्य पदक
जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है।
झारंखड के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से खेल जगत में खुशी है। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।







