रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राष्ट्रीय शूटर सह प्रशिक्षक विभूति प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। 11 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पहले रांची मेडिका और फिर दिल्ली में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। 11 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल होने उनका बांया हाथ और पैर टूट गया था और सिर में गंभीर चोट आई थी। विभूति का इलाज मेडिका में चल रहा था। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर रांची से एअरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। लेकिन दिल्ली में भी बेहतर इलाज के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका।
बताते चलें कि विभूति प्रसाद 11 अक्टूबर की रात आसनसोल में संपन्न शूटिंग प्रतियोगिता के बाद रांची लौट रहे थे। उसी दौरान खेलगांव चौक पर उल्टी दिशा से आ रही बिहार राज्य परिवहन निगम की बस ने जोरदार टक्कर मार दी और उसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।