| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
इंडियन पियरे दे कूबरटीन (आईपीसीए) की टीम 13वीं इंटरनेशनल सीआईपीसी यूथ फोरम में भाग लेंगी। यह यूथ फोरम सीआईपीसी के तत्त्वाधान में जर्मनी के म्युनिक में आयोजित होगी। इससे पहले भी भारतीय दल यूथ फोरम में भाग ले चुकी है।
1 से 7 नवम्बर तक आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय दल में ये युवा शामिल होंगे
अंशु प्रिय बाखला, अलेशा एंजेला लकड़ा, स्नेह सिंगी कंडुलना, शालोम नोहचेन, दल प्रमुख के रूप में संत जेवियर्स रांची के शिक्षक डेनिस डावसन भी जाएंगे।
इसकी जानकारी देते हुए आईपीसीए के प्रेसिडेंट दिलीप तिर्की ने बताया कि यूथ फोरम में भाग लेने वाले दल के लिए फ्लैग ऑफ सेरेमनी का आयोजन स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ झारखंड के परिषर में किया जाएगा। इंडियन दल में झारखंड के खिलाड़ी भी शामिल है।






