रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मुंबई में आयोजित स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SRFI) सब जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2022 में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रांची से दस खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। रांची के वेदांत अग्रवाल (सेंट एंथोनी स्कूल) ने थर्ड रैंक हासिल किया। वहीं देवांश अग्रवाल (डीपीएस) को थर्ड रैंक मिला। गर्ल्स अंडर-13 में रांची की आदया बुधिया (बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल) ने 5वें रैंक पर कब्जा जमाया जबकि ब्रिया शर्मा (लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, डोरंडा) ने टूर्नामेंट में 10वां रैंक सुरक्षित किया। मुंबई में आयोजित इस इंवेट में देशभर से 725 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
रांची क्रास कोर्ट के खिलाड़ियों ने छाप छोड़ी
प्रतियोगिता में रांची क्रास कोर्ट स्क्वैश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन में कोच पुनीत पारिक, नीलेश, उदय, विजय का योगदान रहा। पिछले 6 सालों से ये खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। कोर्ट की संचालिका श्वेता बुधिया भी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में जुटी हैं। श्वेता ने बताया कि आनेवाली प्रतियोगिताओं में हमारी टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी।