| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
U-17 फेडरेशन कप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 के लिए झारखंड टीम का चयन हो रहा है। इसी कड़ी में अंडर-17 फेडरेशन कप झारखंड राज्य स्तरीय बालक ग्रीको रोमन स्टाइल और बालिका कुश्ती, टीम का चयन ट्रायल रांची के खेलगांव स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में आयोजीत हुई।
चयन ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिभागी पंहुचे थे। कुल झारखंड से 76 बालक/बालिका पहलवान इस चयन ट्रायल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस चयन ट्रायल से चयनित प्रतिभागी अंडर-17 फेडरेशन कप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 में हिस्सा लेंगे।
गणपत राय इंडोर स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल प्रतियोगिता के आधार पर चयनित झारखंड के बालक/बालिका खिलाड़ी, 21 से 22 सितंबर, DDA Sports Complex, दिल्ली में आयोजित अंडर-17 फेडरेशन कप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।







